सफर हो जाएगा आसान,उप्र से हरियाणा के बीच नए हाईवे का निर्माण कार्य हुआ शुरू, किसान होंगे मालामाल
Haryana Roadways news: उत्तर प्रदेश से हरियाणा के बीच सफर काफी आसान होने वाला है। यूपी और हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए एक नए हाईवे का निर्माण किया जा रहा है और इस हाइवे के बनने से लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। किसान भी मालामाल होने वाले हैं क्योंकि किसानों को भी करोड़ों रुपए का मुआवजा मिलने वाला।
अलीगढ़ से पलवल तक नए हाईवे का निर्माण कार्य अब तेजी से किया जा रहा है और 20% तक काम किया वह जा चुका है। NHAI की देखरेख में इस हाईवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस सड़क के बनने के बाद अलीगढ़ से दिल्ली एनसीआर, नोएडा,ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और हरियाणा तक सफर आसान हो जाएगा।
किसानों को मिलेगा 500 करोड रुपए का मुआवजा
नए हाईवे का निर्माण के लिए 31 गांव के लगभग 1500 किसानों के भूमि को अधिग्रहित किया गया है। प्रशासन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर चुका है। 650 करोड रुपए के मुआवजा मिलेगा, अभी तक 500 करोड रुपए किसानों को दिया जा चुका है। उनके भुगतान की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। इस हाईवे की कुल लंबाई 75 किलोमीटर होगी।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती
आपको बता दे कि इस हाईवे का निर्माण करें पूरा होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। अलीगढ़ सीधे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएगा। आपको बता दे कि इस मार्ग में जो पुरानी सड़क है उसका भी मरम्मत किया जाएगा।