{"vars":{"id": "114287:4880"}}

नववर्ष में सोनीपत शहर की बदल जाएगी सूरत, रेलवे से लेकर हाईवे तक का बदलेगा स्वरूप

नए साल में सोनीपत शहर व जिले में कई विकास परियोजनाएं पूरी होंगी। सोनीपत रेलवे जंक्शन को एयरपोर्ट की तरह नए डिजाइन में बनाया जा रहा है। नगर निगम के नए भवन को पूरा किया जाएगा। सोनीपत मिनी बाइपास व जींद-सोनीपत हाईवे होने से राह आसान होगी। सोनीपत रेलवे जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है। स्टेशन पर महाभारत कालीन संस्कृति को दर्शाते गुंबद बनाए जाएंगे।
 

Sonipat News: नए साल में सोनीपत शहर व जिले में कई विकास परियोजनाएं पूरी होंगी। सोनीपत रेलवे जंक्शन को एयरपोर्ट की तरह नए डिजाइन में बनाया जा रहा है। नगर निगम के नए भवन को पूरा किया जाएगा। सोनीपत मिनी बाइपास व जींद-सोनीपत हाईवे होने से राह आसान होगी। सोनीपत रेलवे जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है। स्टेशन पर महाभारत कालीन संस्कृति को दर्शाते गुंबद बनाए जाएंगे। आधुनिक वेटिंग हॉल, शॉपिंग मॉल और भव्य प्रवेश द्वार बनकर लगभग तैयार हो चुके हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मार्च तक परियोजना का कार्य पूरा हो जाएगा। इसकी आधारशिला 6 अगस्त 2023 को रखी गई थी। सोनीपत स्टेशन पर 29 करोड़ और गोहाना स्टेशन पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

चार नए सेक्टरों में 6909 प्लॉट होंगे विकसित

सोनीपत शहर में नए साल में बनने जा रहे चार नए सेक्टरों पर 161 खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-5 व 6 और गोहाना के सेक्टर-13 व 16 को विकसित किया जाएगा। इन पर 161 करोड खर्च कर 6909 प्लॉट विकसित किए जाएंगे। वहीं, गौर में सेक्टर 7 व 8 के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया होगी।

दो सीएचसी पर शुरू होगी फर्स्ट रेफरल यूनिट, अब यहीं होंगी सर्जरी 

जिले की बढ़खालसा और जुआ सीएचसी पर फर्स्ट रेफरल यूनिट शुरू की जाएगी। मई 2026 तक यहां सिजेरियन ऑपरेशन, बाल रोग विशेषज्ञ और ब्लड स्टोरेज की सुबिधा उपलब्ध होगी।

नगर निगम भवन निर्माण कार्य 15 प्रतिशत अधूरा

सेक्टर-3 में वर्ष 2018 में सभी अधिकारियों को एक ही छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम के नए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। इस पर 58 करोड़ खर्च हुए थे, शेष 15% काम 2026 में पूरा हो जाएगा।