हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के इस जिले में लगेगा पहली हाइड्रोजन प्लांट, यहां देखें डीटेल्स
Haryana news : हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में ग्रीन ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार जल्द ही ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी लाने वाली है।साल 2030 तक प्रतिवर्ष 250 किलो तन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन और दो गीगावॉट इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
पानीपत में बनेगा पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट
आपको बता दे कि पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट पानीपत में स्थापित किया जाएगा। ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी आने से राज्य में प्रदूषण काफी कम हो जाएगा और राज्य के लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा।
ऊर्जा विभाग के द्वारा ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी को लेकर ड्राफ्ट तेजी से तैयार किया जा रहा है। सरकार के द्वारा राज्य को आत्मनिर्भर ऊर्जा के क्षेत्र में बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
पराली (धान के फसल अवशेष) निस्तारण की मुहिम के तहत 13 जिलों अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में 9.9 से 25 मेगावाट तक की क्षमता की कुल 200 मेगावाट की बायोमास बिजली परियोजनाएं स्थापित करने की योजना है।