हरियाणा सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट, 15 अगस्त के नाम पर आपके पास आए ऐसा मैसेज तो ना करें क्लिक
Haryana Government Alert,: चंद दिनों बाद 15 अगस्त है। 15 अगस्त को लेकर आम जनता के साथ-साथ सरकार के द्वारा भी तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के द्वारा 15 अगस्त को लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है जिसके बारे में सभी को जानना चाहिए।
15 अगस्त के नाम पर आपके साथ हो सकती है ठगी
केंद्र सरकार के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि स्कैमर्स के द्वारा 15 अगस्त के नाम पर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कई ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं जिस पर क्लिक करते ही आपका अकाउंट खाली हो जाएगा।
ऐसे मैसेज आए तो भूलकर भी ना करें क्लिक
आपके पास अगर 15 अगस्त के नाम पर कोई आकर्षक ऑफर वाला लिंक आता है तो उसे पर भूलकर भी क्लिक नहीं करें ऐसा करना आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।
ऐसे मैसेज चंद सेकंड में आपका पूरा अकाउंट खाली कर देंगे। हरियाणा सरकार ने लोगों से अपील किया है कि ऐसे मैसेज पर गलती से भी क्लिक न करें। एक छोटी सी गलती आपको बड़ी मुश्किलों में फंसा सकती है।
बिना जांच पड़ताल के कोई भी लिंक नहीं खोलें
हरियाणा सरकार का कहना है कि आपके बिना जांच पड़ताल के किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। और अगर आपके साथ कोई ठगी की घटना हो जाती है तो आपको तुरंत इसकी खबर पुलिस को देनी होगी। आप चाहे तो साइबर क्राइम ब्रांच को भी इसकी खबर दे सकते हैं। वहीं केंद्र सरकार ने भी लोगों से अपील किया है कि आप सतर्क रहें आपकी छोटी सी गलती आपकी बरसों की कमाई आपसे छीन सकती है।