हरियाणा के इन जिलों में 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच पारा, 14 मार्च से बारिश का अनुमान, देखें ताजा वेदर अपडेट
Mar 12, 2026, 11:50 IST
Haryana weather news: मार्च के महीने में सामान्य तापमान रहता है लेकिन इस बार राजस्थान हरियाणा में गर्मी चरम पर है। मार्च के महीने में ही गर्मी का असर तेज होने लगा है और राज्य के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। यह औसत अधिकतम तापमान से 7.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है वहीं न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
मार्च के महीने में सामान्य तौर पर तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है लेकिन इस बार तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मार्च के महीने में ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है।
14 मार्च से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 14 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। अभी सबसे ज्यादा तापमान नारनौल जिले का है। यहां 37 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉक्टर चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अगले दो दिनों तक हरियाणा का मौसम शुष्क बना रहेगा। 14 मार्च से हरियाणा के पंचकुला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल और पानीपत में बारिश हो सकती है।
इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 6 जिलों में 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान पहुंच चुका है। महेंद्रगढ़ में 37 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 36 डिग्री सेल्सियस, नूह में 36 डिग्री सेल्सियस भिवानी में 35 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान है।