{"vars":{"id": "114287:4880"}}

23,24 और 25 मार्च को हरियाणा के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग में जारी किया रेड अलर्ट 

 
Haryana News: हरियाणा में मार्च के महीने में मानसून की तरह झमाझम बारिश हो रही है।मार्च की शुरुआत में तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई थी,लेकिन मार्च के अंत तक राज्य में मौसम में अचानक बदलाव हो गया।
हरियाणा में होगी तूफानी बारिश
उत्तर पश्चिम भारत में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है ऐसे में हरियाणा के कई जिलों में 23 24 और 25 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।बारिश के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगे और कई जिलों में तो ओलावृष्टि का अलर्ट भी है।
तापमान में हुई गिरावट 
बारिश होने से राज्य के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।मौसम विभाग के अनुसार 25 मार्च की रात एक और नया पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में एक्टिव होने वाला है। 27 मार्च तक राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
बारिश होने से फसलों को नुकसान
 राज्य में लगातार होने वाली बारिश के वजह से गेहूं के फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।किसानों की परेशानियां बारिश होने से बढ़ने लगी है।
 आसमान में छाए रहेंगे बादल
 23 और 25 मार्च को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान चलने का अलॉट जारी किया गया है।गुरुग्राम करनाल हिसार अंबाला में भारी बारिश होगी।तापमान में गिरावट से राज्य में ठंड भी बढ़ जाएगी।