{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Jind News: 3.14 करोड़ रुपए से जींद-बरसोला, दरियावाला, दालमवाला और जीवनपुर की सड़कें होंगी चौड़ी, शहर से कनेक्टिविटी होगी बेहतर 

जींद शहर को जोड़ने वाले चार गांवों की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और विशेष मरम्मत का कार्य प्रस्तावित किया गया है। ग्रामीण सड़क ढांचे को मजबूत करने की दिशा में पीडब्ल्यूडी द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। इस योजना के तहत जींद से बरसोला, दरियावाला, दाल मवाला और जीवनपुर मार्ग का व्यापक स्तर पर चौड़ीकरण किया जाएगा, जिस पर कुल 3 करोड़ 14 लाख 62 हजार रुपए की लागत आएगी।
 

Jind News: जींद शहर को जोड़ने वाले चार गांवों की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और विशेष मरम्मत का कार्य प्रस्तावित किया गया है। ग्रामीण सड़क ढांचे को मजबूत करने की दिशा में पीडब्ल्यूडी द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। इस योजना के तहत जींद से बरसोला, दरियावाला, दाल मवाला और जीवनपुर मार्ग का व्यापक स्तर पर चौड़ीकरण किया जाएगा, जिस पर कुल 3 करोड़ 14 लाख 62 हजार रुपए की लागत आएगी। इस परियोजना के पूरा होने से करीब 15 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन पहले से कहीं अधिक सुगम व सुरक्षित हो जाएगा। सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसके लिए 17 फरवरी को टेक्निकल बीड ओपन की जाएगी।

वर्तमान में यह सड़क मात्र 12 फीट चौड़ी है, जिसके कारण रोजाना वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आती हैं। खासकर सुबह और शाम के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों और किसानों को जाम व दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित योजना के अनुसार सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 18 फीट की जाएगी। इससे दोपहिया, चारपहिया और कृषि वाहनों को पर्याप्त जगह मिलेगी और यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।

शहर से आवागमन में समय और ईंधन की होगी बचत

जींद-बरसोला-दरियावाला-दालमवाला जीवनपुर मार्ग इन गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से ग्रामीण जींद शहर तक पहुंचते हैं, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हैं। सड़क के चौड़ीकरण से स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस, किसानों की फसल ढुलाई और रोजमर्रा के कामों में लगने वाले समय में कमी आएगी। साथ ही जींद जींद शहर से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। समय और ईंधन की भी बचत होगी।

चौड़ीकरण के साथ विशेष मरम्मत भी की जाएगी

इस परियोजना में केवल सड़क चौड़ीकरण ही नहीं, बल्कि सुदृढ़ीकरण और विशेष मरम्मत को भी शामिल किया गया है। सड़क की ऊपरी परत को मजबूत मजबूत किया जाएगा, ताकि लंबे समय तक सड़क टिकाऊ बनी रहे। बरसात के मौसम में जलभराव और गड्डों की समस्या से भी निजात मिलेगी। निर्माण कार्य आधुनिक मानकों के अनुसार किया जाएगा, जिससे सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सकें।

सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या से मिलेगी राहत

राजकुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, जींद ने बताया कि जींद से बरसोला-दरियावाला-दालमवाला जीवनपुर मार्ग का जल्द ही चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस सड़क की वर्तमान चौड़ाई 12 फीट है, जिसे बढ़ाकर 18 फीट किया जाएगा, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु और सुरक्षित हो सके। सड़क की हालत सुधरने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। यह मार्ग आम कई गांवों को जींद शहर से जोड़ता है, इसलिए इसका विकास बेहद जरूरी है। परियोजना पूरी होने के बाद आमजन, छात्रों, किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।