होली पर चंद्रग्रहण का साया! 3 मार्च को हरियाणा, राजस्थान समेत इन राज्यों में दिखेगा रेड मून, जानें कब से शुरू होगा सूतक काल
Chandra grahan 2026 : 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। खगोल विज्ञान के अनुसार जब भी पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आती है तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान चाँद लाल रंग का दिखाई देता है जिसे आम भाषा में ब्लड मून भी कहते हैं।
यह ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा इसलिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल मान्य रहने वाला है। 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण भारत में शाम के समय दिखाई देगा लेकिन केवल अंतिम चरण के रूप में। ब्लड मून भारत में भी दिखने वाला है जो आमतौर पर हरियाणा राजस्थान पंजाब और उत्तरी भारत में दिखाई देगा।
भारत में कब से शुरू होगा चंद्र ग्रहण
भारत में चंद्र ग्रहण की शुरुआत 3:20 से होगी। पूर्ण ग्रहण का चरण म से पहले समय में शुरू होगा और भारत में चंद्रमा उदय 6.20 से 6.30 बजे शाम को होगा। ग्रहण की समाप्ति 6:46 पर होगी। 15 से 25 मिनट तक आप लाल रंग का चंद्रमा देख सकते हैं।
कब से शुरू होगा सूतक काल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक का लग जाता है इसलिए सूतक कल सुबह 9:39 पर 3 मार्च को लग जाएगा और शाम को 6:46 पर सूतक काल खत्म होगा।