हरियाणा में इस दिन से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
Updated: Feb 26, 2026, 21:28 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलने वाला है। लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य में 3 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
3 मार्च के बाद राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य में तीन से 5 मार्च के बीच झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।
मार्च से बढ़ेगा तापमान
हालांकि बारिश के साथ ही राज्य में तापमान बढ़ने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मार्च से राज्य के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
इस साल पड़ेगी काफी ज्यादा गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल हर साल के मुकाबले काफी ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है।ग्लोबल वार्मिंग के वजह से इस साल काफी ज्यादा गर्मी देखने को मिलेगी। हरियाणा राजस्थान समेत देश के तमाम राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।