आज से बदलेगा हरियाणा का मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, चलेंगी तेज हवाएं
Haryana Weather Alert: हरियाणा के लोगों को अब तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज रात से हरियाणा की मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी और तेज हवाएं भी चलेगी। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान में अचानक बदलाव होने से राज्य का मौसम ठंडा हो जाएगा।
फिलहाल राज्य में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है जिसके वजह से दिन ही नहीं रात के समय भी गर्मी महसूस होने लगी है। मार्च के महीने में आमतौर पर मौसम अच्छा होता है लेकिन इस बार मार्च के महीने में ही में वाली गर्मी सताने लगी है।
इन जिलों में सबसे ज्यादा तापमान
भिवानी में सबसे ज्यादा 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. हिसार 32.3, नारनौल 32.5, पलवल 32.3, अंबाला 31.2, फरीदाबाद 32, गुरुग्राम 31.2, रोहतक 30.6, करनाल 29.6 और चंडीगढ़ 30.8 डिग्री तक तापमान पहुंच गया. ज्यादातर जगहों पर 29 से 32 डिग्री के बीच रहा।
19- 20 मार्च तक राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। भिवानी रोहतक अंबाला करनाल पलवल सहित कई जिलों में मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।