2484 करोड रुपए खर्च कर हरियाणा के इन 106 नहरों का होगा आधुनिकरण, जल संकट होगी दूर, देखें
Haryana Breaking news: हरियाणा में जल संकट दूर करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर 106 नहरों का आधुनिकरण किया जाएगा। नहरों के टूटने, क्षतिग्रस्त होने और पानी की बर्बादी को बचाने के लिए मजबूत कवच का निर्माण किया जाएगा। इस काम पर 2484.87 करोड रुपए खर्च होंगे। आपको बता दे इस काम में विश्व बैंक की सहायता ली जाएगी और नहरों में जल वहन की क्षमता बढ़ाई जाएगी और नहरों का जो हिस्सा कमजोर है उसे मजबूत किया जाएगा।
अब नहीं टूटेंगे नहर
कई बार ऐसा देखा जाता है कि नहर कमजोर होने की वजह से टूट जाते हैं लेकिन अब नहरों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं पर अंकुश लग जाएगा इसके साथ ही किसानों को खेती के लिए भरपूर पानी मिलेगा।
इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है इसके लिए डीपीआर भी तैयार किया जा रहा है। डीपीआर तैयार होने के बाद नहरों पर होने वाले कार्यों की लागत प्राथमिकता और बाकी तस्वीर साफ होगी। जल संरक्षित हरियाणा परियोजना का कुल अनुमानित बजट 5714 करोड रुपए है।
किसानों को कृषि कार्यों में मिलेगी सहायता
आपको बता दे कि यह कार्य पूरा होने के बाद किसानों को कृषि कार्य में सहायता मिलेगी। सरकार के द्वारा हरियाणा में जल संरक्षण करने के लिए भी विशेष तैयारी की गई है। सरकार के द्वारा सभी नहर का आधुनिकरण कर दिया जाएगा जिससे जल संरक्षित भी होगा। सरकार का लक्ष्य है कि भविष्य के लिए पानी संरक्षित की जाए इस पर भी सैनी सरकार मुख्य रूप से काम कर रही है।