हरियाणा के इन 12000 कच्चे कर्मचारियों को किया जाएगा परमानेंट, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, देखें
Haryana News: हरियाणा में 20 साल से काम कर रहे हैं 12000 अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया को निर्देश दिया गया है कि अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और जिलेवार सभी की सूची मंगाया जाए।
अतिथि अध्यापकों को परमानेंट करने में वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी जो कॉलेज में काम करने वाले अतिथि शिक्षकों को नियमित करने में अपनाई गई थी। कॉलेज में सेवा देने वाले अतिथि अध्यापकों को सरकार पहले ही नियमित कर दी है वहीं अब लंबे समय से इंतजार करने वाले अतिथि अध्यापकों को भी नियमित किया जाएगा।
राज्य की अतिथि अध्यापकों की सभी यूनियन के संयुक्त संगठन ने हाल ही में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात की थी। उन्होंने इसके पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भी मुलाकात किया था और अब अतिथि अध्यापकों को परमानेंट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में हाई कोर्ट के द्वारा भी फैसला सुनाया गया है जिसको अब लागू किया जा रहा है। जल्दी अध्यापकों को परमानेंट होने की खुशी दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जल्द से जल्द अध्यापकों को परमानेंट किया जाए और इस प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। 20 साल से काम कर रहे अतिथि अध्यापकों को परमानेंट किया जाएगा।