करोड़ों रुपए खर्च कर हरियाणा के इन 150 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, छात्रों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
Haryana News: हरियाणा के 150 सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने वाली है। इन स्कूलों का पुनर्निर्माण जल्द शुरू होने वाला है और सरकार ने इसके लिए 400 करोड रुपए जारी किया है। इससे स्कूलों को बेहतर भवन मिलेंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह भी ऐलान किया की कच्ची छत वाले मकान में रहने वाले परिवारों को पक्की छत बनवाने के लिए ₹80000 की आर्थिक सहायता राशि भी मिलेगी। इसके लिए जल्द ही विशेष ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित होंगे।
कई गांव का होगा सुंदरीकरण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया है कि हरियाणा के कई गांव का सौंदरीकरण किया जाएगा इसके साथ ही साथ गांव में श्मशान घाट बनाया जाएगा और गांव के जितने भी स्कूल कच्चे हैं सबको पक्का बनाया जाएगा। जिन लोगों के पास पक्का मकान नहीं है उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उनकी पढ़ाई लिखाई अच्छे से हो सके।
मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी कहा कि आने वाले समय में शहरों के साथ-साथ गांव में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि हरियाणा की बेरोजगारी दर कम की जा सके। राज्य सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी कामों में पारदर्शिता जरूरी है और भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।