{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा से जुड़ेंगे UP के ये शहर, 1550 करोड रुपए खर्च कर नई सड़क का होगा निर्माण, इन जिलों में जमीन के बढ़ेंगे रेट 

 

Haryana news: हरियाणा सरकार के द्वारा सड़क प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था मजबूत हो सके। अब सरकार के द्वारा हरियाणा के कई जिलों को यूपी से सीधा जोड़ा जाएगा इसके लिए 1550 करोड रुपए खर्च कर नई एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। तो आईए जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में आसानी से...

हरियाणा सरकार के द्वारा बजट में की गई बड़ी घोषणा

 हरियाणा सरकार के द्वारा बजट में 1550 करोड रुपए खर्च कर नई एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा की गई है। इस रोड के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले हरियाणा से जोड़ जाएंगे और इससे औद्योगिक क्षेत्र को लाभ होगा और यातायात भी आसान हो जाएगा।


 कहां से कहां तक रोड का होगा निर्माण

 हरियाणा के जिलों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। सामने यह जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार की ओर से बजट में पूर्वी फरीदाबाद से पश्चिम फरीदाबाद से होते हुए ग्रेटर फरीदाबाद तक 17 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा की गई है और इस परियोजना पर 1550 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।


 इस प्रोजेक्ट से औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की सूरत बदल जाएगी और सड़क के बनने के बाद फरीदाबाद के साथ-साथ मेवात पलवल मन कर गुरुग्राम आदि जी ले नोएडा और ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के काफी नजदीक आ जाएंगे।


 इन जिलों के जमीन के रेट में होगी बढ़ोतरी 


 इस नई एलिवेटेड रोड के निर्माण होने के बाद मेवात पलवल मानेसर गुरुग्राम आदि जिलों के ग्रामीण जमीन के रेट में भी बढ़ोतरी होगी। इससे किसान भी मालामाल होंगे।