{"vars":{"id": "114287:4880"}}

UP से हरियाणा के बीच जल्द बनकर तैयार होगा ये नया एक्सप्रेसवे, इन शहरों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेगी कनेक्टिविटी

 

Haryana New Expressway : फरीदाबाद नोएडा गाज़ियाबाद एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है और इसके बनने के बाद हरियाणा से यूपी के बीच का सफर चंद घंटे में तय हो जाएगा। यह एक्सप्रेस वे उप्र और हरियाणा के तीन बड़े शहरों को एक दूसरे से कनेक्ट करेगा। फरीदाबाद नोएडा गाज़ियाबाद एक्सप्रेसवे का निर्माण  निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। यह एक्सप्रेस वे 56 किलोमीटर लंबा होगा और सिक्स लेन का होगा। इसके बनने के बाद दिल्ली जाए बिना ही नोएडा गाजियाबाद से फरीदाबाद गुरुग्राम का सफर तय हो जाएगा।

 क्या होगा रूट 

 अभी फरीदाबाद से नोएडा जाने के लिए लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ती है इसके साथ ही साथ ट्रैफिक की समस्या भी हो जाती है लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली में आए बिना ही सीधे उत्तर प्रदेश से हरियाणा का सफर तय हो जाएगा। इसके बनने के बाद ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी।

 सबसे बड़ी बात है कि नोएडा और फरीदाबाद का कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए यमुना नदी पर एक पुल भी बनाया जाएगा जिससे दोनों शहरों की दूरी चंद मिनट में तय हो जाएगी। इसके बनने के बाद आम जनता के साथ-साथ नौकरीपेशा लोगों को भी काफी फायदा होगा।

 जमीन के कीमतों में भी होगी बढ़ोतरी 

 इसके बनने के बाद जमीन के रेट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा के भी कई जिलों में जमीन के रेट बढ़ जाएंगे।