हरियाणा में यहां विकसित किए जाएंगे तीन नए औद्योगिक क्षेत्र, इन 12 गांवो से खरीदी जाएगी जमीन, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Haryana news: हरियाणा सरकार के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार के द्वारा तीन नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने का फैसला लिया गया है। सरकार के द्वारा तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। फिर से आर्थिक व्यवस्था को रफ्तार मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बनेंगे।
औद्योगिक क्षेत्र होंगे विकसित-
गुरुग्राम जिले में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं और संरचना विकास निगम के द्वारा 12 गांव से 1800 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
1800 एकड़ जमीन की होगी खरीदी-
एचएसआईआईडीसी की ओर से 12 गांवों से 1800 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी की जा रही है। अधिग्रहित की गई जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। तमाम गांव से जमीन ली जाएगी जिस जमीन के रेट में बढ़ोतरी हो जाएगी।
36 गांव की जमीन पर विकसित किए जाएंगे सेक्टर
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ओर से गुरुग्राम में नए Sector विकसित किए जाने वाले है।गुरुग्राम के 36 गांवों से 17358 एकड़ जमीन खरीदने की योजना तैयारी हुई है। इन गावों में खेड़की दौला, कादीपुर, सीहीं, हरसरू, बसई, गाडौली, गाडौली कलां, गाडौली खुर्द, बहरामपुर, उल्लावास, कादरपुर, बादशाहपुर, टिकली, पलरा, खरकी, नौरंगपुर, मैदावास, सिकंदरपुर बढ़ा, लखनौला, हयातपुर, नवादा, फतेहपुर, वजीरपुर, कांकरोला, मेवका, धनकोट, खेड़की, माजरा, दौलताबाद, धनवापुर, मोहम्मदपुर हेड़ी, (Haryana news) टीकमपुर, बाबूपुर, पवाला, खुशरूपुर, दोरका गांव से जमीन लिया जाएगा।