सफर होगा आसान! महेंद्रगढ़,रेवाड़ी समेत इन 5 रुटों पर चलेगी नई बसें, यहां देखिए रूट की पूरी जानकारी
Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा रोडवेज के द्वारा 5 रुटों पर नई बसों का संचालन किया जाएगा। सामने जानकारी के अनुसार नारनौल जिले से 5 रूट पर स्टेज कैरिज परमिट वाली बसों का संचालन किया जाएगा।
नारनौल के जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव मनोज कुमार ने जानकारी दिया कि परिवहन आयुक्त हरियाणा के आदेश के अनुसार मोडिफाइड स्टेज कैरिज स्कीम के अंतर्गत पांच रुटों पर बस चलाई जाएगी और इसके लिए आवेदन भी मांगा गया है।
इसके लिए 30 सितंबर तक आप आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की अधिसूचना 2024 में शामिल मार्गों पर ही परमिट देने का आवेदन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन कार्यालय में अगर आप आवेदन करते हैं तो आपको ₹25000 का नॉन रिफंडेबल फीस जमा करना होगा।
इन रूटों पर मिलेगा परमिट
आपको बता दे की रूट 228 महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया कनीना, रूट संख्या 229 नारनौल से दादरी वाया महेंद्रगढ़, रूट संख्या 230 नारनौल से कोसली वाया फैजाबाद सिंहमा, दौगड़ा, सुंदरह, कनीना, रूट संख्या 231 अटेली से महेंद्रगढ़ वाया गुजरवास कलवाड़ी डोंगरा अहिर और भांडोर, रूट संख्या 232 नारनौल से कोसली वाया सीमा अटेली अहीर सुंदरह तथा कनीना रूट पर बसों का परमिट मिलेगा। बेसन का परमिट मिलने के बाद इन रूटों पर सफर आसान हो जाएगा।