{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 हरियाणा में मौसम का यू टर्न: अगले दो दिनों तक ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

 

Haryana weather news:  हरियाणा में एक बार फिर से मौसम ने यू टर्न लिया है। आज और कल राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है। राज्य में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है जिसके वजह से राज्य में भारी बारिश हो रही है।

 अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने 16 जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों से कहा है की मौसम में बदलाव हो रहा है इसलिए खेतों में दवा का छिड़काव ना करें और सिंचाई न करें। बिना मौसम होने वाली बारिश के वजह से फसलों पर नकारात्मक असर हो रहा है और फसल खराब हो रहे हैं।

 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान समिति भारत के कई राज्यों में बारिश होने वाली है।राज्य में झमाझम बारिश होने के साथ-साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने वाली है।