{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा में अगले 5 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, कई जिलों में बढ़ेगा तापमान, देखें अपडेट 

 

 

 हरियाणा में मानसून की विदाई होने के साथ-साथ मौसम पूरी तरह से शुष्क हो चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 7 दिनों तक हरियाणा में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है और फिर हाल बारिश होने के कोई भी आसार नहीं बन रहे हैं। बारिश रुकने की वजह से तापमान में अभी 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलने लगी है।

 

 मौसम विभाग के आंकड़ों के पिछले कुछ दिनों से राज्य का तापमान में बढ़ोतरी हुई है। तेज धूप निकलने की वजह से कई जिलों के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो गई है। महेंद्रगढ़ जिला सबसे गर्म बना हुआ है जहां तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है वहीं अन्य जिलों में भी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

 मौसम विशेष सर्दियों का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य में किसी भी तरह की बारिश का अलर्ट नहीं है और दिन और रात के तापमान में भी कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान बना हुआ है।