हरियाणा में बारिश के साथ होगा नए साल का स्वागत, देखिए मौसम विभाग की पूरी रिपोर्ट
Haryana Weather Change Update: हरियाणा प्रदेश में नववर्ष 2026 का स्वागत इस बार बरसात के साथ होने का अनुमान है। पाठकों को बता दें कि प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार कई जिलों में हल्के बादल छाए हुए हैं। आसमान में बादलों की वजह से लोगों को ठंड (Cold) से राहत भी मिली है। वहीं दूसरी तरफ मौसम बदलने के साथ घने कोहरे से भी प्रदेश की जनता को निजात मिल है। हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गुरुवार से सुबह के समय धूप देखने को मिल रही है। हालांकि प्रदेश के सिरसा सहित विभिन्न जिलों में गुरुवार की सुबह पाला जमने की खबर भी सामने आई थी। प्रदेश में लगातार पड़ रहे घने कोहरे से तो पिछले तीन दिनों से लोगों को निजात मिल है, लेकिन कुछ जिलों में सूखी ठंड अभी भी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस बार नववर्ष का स्वागत बारिश की बूंदों के साथ हो सकता है।
30 दिसंबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance)
हरियाणा प्रदेश में पड़ रही सूखी ठंड से लोगों को जल्द ही निजात मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 30 दिसंबर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड से राहत मिलेगी। वहीं यह पश्चिमी विक्षोभ नए साल 2026 (New year 2026) का स्वागत बारिश की बूंदाबांदी से कर सकता है। मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश में बरसात होने के बाद नववर्ष पर शीतलहर (cold wave) और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते हरियाणा प्रदेश में जनवरी महीने में होने वाली बरसात (Rain Update Haryana) के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है।
वातावरण में नमी बढ़ने से पड़ेगा कोहरा
मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में आने वाले समय में वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह के समय कोहरा (Fog Alert Haryana) पड़ने की संभावना बताई है। 30 दिसंबर से हरियाणा प्रदेश में सक्रिय हो रही पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि मौसम में बदलाव के बाद प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। शुक्रवार से प्रदेश के सिरसा और जींद सहित कई जिलों में हल्की बादलवाही देखने को मिली। हरियाणा में सबसे ठंडा स्थान न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ नारनौल रहा। 30 दिसंबर को प्रदेश में सक्रिय हो रहे एक मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ नववर्ष का स्वागत हो सकता है।