{"vars":{"id": "114287:4880"}}

मार्च की शुरुआत के साथ हरियाणा में तेजी से बढ़ने लगा तापमान, इन जिलों में 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

 

Haryana weather news: आज से मार्च का महीना शुरू हो गया है और मार्च के महीने की शुरुआत के साथ ही साथ राज्य में तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा है। गर्मी के तेवर दिखाने लगे हैं। राज्य के अधिकतम हिस्से में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है। फरवरी के महीने से मार्च के महीने में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई है।

दिन ही नहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी

सबसे ज्यादा तापमान हरियाणा के हिसार में देखने को मिल रहा है। हिसार में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। अब हरियाणा में गर्मी ने अपना असली असर दिखना शुरू कर दिया है।

अधिकांश जिलों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई है वहीं अब देनी नहीं बल्कि रात में भी गर्मी देखने को मिल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में मौसम बदल सकता है लेकिन फिलहाल गर्मी में भी बढ़ोतरी होगी। राज्य में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। इस साल हर साल के मुकाबले अधिक ठंड पड़ेगी।