Haryana News: हरियाणा में महिलाओं की हो गई मौज, हर महिला को 6300 रुपए देगी अब नायब सरकार
Pandit Deen Dayal lado Lakshmi Yojana: हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। प्रदेश की महिलाओं को पंडित ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत मिलने वाली राशि में सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश में अब 2100 नहीं बल्कि 6300 रुपए ‘पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत महिलाओं के खातों में डाले जाएंगे। हाल ही में हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने ‘पंडित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की दूसरी किस्त के रूप में प्रदेश की लाखों महिलाओं के खातों में करोड़ों रुपये की राशि डाली थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिलाओं को मिलने वाली राशि को लेकर बदलाव की भी घोषणा की।
अब महिलाओं को मिलेंगे 6300 रुपए
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को हर महीना मिलने वाली राशि की जगह अब 3 महीने में एकमुश्त राशि देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार द्वारा अब महिलाओं को प्रति महीना 2100 रुपए की जगह 3 महीने में एक मुफ्त 6300 जारी करेगी। बता दे कि हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' की शुरुआत थी। प्रदेश सरकार की इस योजना (Pandit Deen dayal Lado Lakshmi Yojana) का राज्य की लाखों महिलाएं लाभ उठा रही हैं। वर्तमान में हरियाणा प्रदेश की 7,01,965 सरकार द्वारा हर महीने 2,100 रुपए की राशि जारी की जा रही है, जिसे अब 3 महीने में एक मुश्त कर दिया गया है।
23 से 60 साल की महिलाओं को मिलता है इस योजना का लाभ
हरियाणा प्रदेश में ‘पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' (pandit Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana) के अंतर्गत एक लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत 23 से 60 साल की महिलाओं को नायब सरकार द्वारा 2100 रुपये मासिक देने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री सैनी (Haryana CM) द्वारा 1 नवंबर को महिलाओं के खाते में इस योजना के तहत पहली किस्त डाली गई थी।