{"vars":{"id": "114287:4880"}}

PNB के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, सितंबर तक हर आदमी पूरा करें ये काम वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

 

 

PNB Alert : अगर आपका भी अकाउंट PNB में है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा अपने ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना दी गई है। अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर पंजाब नेशनल बैंक ने एक ऑफिशल अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार अगले महीने से पीएनबी कई लोगों का अकाउंट बंद करने वाला है।

 

पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा उन सभी लोगों का अकाउंट बंद किया जाएगा जिन्होंने पिछले तीन महीने से किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है उन लोगों का अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा बंद कर दिया जाएगा।

 13 तारीख से कई अकाउंट हो जाएगा बंद

 13 तारीख यानी की 13 सितंबर तक जो लोग अपने बैंक अकाउंट का केवाईसी पूरा नहीं करेंगे उनका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों से स्पष्ट रूप से कहा है कि 13 तारीख तक आपको हर हाल में केवाईसी का काम पूरा करना होगा वरना आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।

 पीएनबी ने अपने ग्राहकों से कहा है कि फ्रॉड की घटनाओं को रोकने के लिए केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी है। कई ऐसे लोग हैं जो लंबे समय से अपना अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे अकाउंट पर फ्रॉड का नजर रहता है। ऐसे में केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी कर दी गई है।