{"vars":{"id": "114287:4880"}}

12 सितंबर को जींद जिले के लोगों की समस्याओं का होगा निवारण, राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

12 सितंबर को जींद में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक बाउंस, धन वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक व भूमि विवाद, सेवा मामलों, राजस्व मामलों सहित कई दीवानी और आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी। किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा, विशिष्ट निष्पादन, समरी केस, अनट्रेस्ड और कैंसिलेशन रिपोर्ट से जुड़े मामलों का भी आपसी सहमति से निपटारा किया जा सकेगा।
 

Haryana Line, Jind News: 12 सितंबर को जींद जिले के लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।  जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से जींद में राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। यह जानकारी विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम अमित सिहाग ने  दी है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की आपसी सहमति व समझौते से कराया जाएगा। आमजन की सुविधा के लिए ई-लोक अदालत की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इन समस्याओं का होगा निवारण

12 सितंबर को जींद में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक बाउंस, धन वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक व भूमि विवाद, सेवा मामलों, राजस्व मामलों सहित कई दीवानी और आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी। किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा, विशिष्ट निष्पादन, समरी केस, अनट्रेस्ड और कैंसिलेशन रिपोर्ट से जुड़े मामलों का भी आपसी सहमति से निपटारा किया जा सकेगा। लोक अदालत के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न न्यायिक अधिकारियों की अध्यक्षता में पीठों का गठन किया गया है। सीजेएम अमित सिहाग ने आमजन से अपील की कि वे लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभउठाकर अपने मामलों का शीघ्र समाधान करवाएं।