{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Train Cancelled Update: हिसार-लुधियाना रूट पर 85 दिन तक नहीं चलेंगी 7 पैसेंजर ट्रेनें, व्यापार पर भी पड़ेगा असर

हिसार लुधियाना रुट पर यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस रूट पर आने वाले समय में 85 दिन तक कई ट्रेनिंग रद्द रहेगी। सिरसा से होकर हिसार-लुधियाना रूट की पैसेंजर ट्रेनें अगले 85 दिनों तक बंद रहेंगी। इस निर्णय का सीधा असर क्षेत्र के व्यापार और बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार लुधियाना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के निर्माण कार्य के कारण इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
 

Train Cancelled: हिसार लुधियाना रुट पर यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस रूट पर आने वाले समय में 85 दिन तक कई ट्रेनिंग रद्द रहेगी। सिरसा से होकर हिसार-लुधियाना रूट की पैसेंजर ट्रेनें अगले 85 दिनों तक बंद रहेंगी। इस निर्णय का सीधा असर क्षेत्र के व्यापार और बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार लुधियाना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के निर्माण कार्य के कारण इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। इस संबंध में रेलवे ने हाल ही में आदेश जारी किया है। रेलवे की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 7 पैसेंजर ट्रेनें 23 फरवरी 2026 तक बंद रहेंगी। उत्तर भारत के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल सिरसा स्टेशन से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ऐसे में इस रूट की ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दैनिक यात्रियों और छात्रों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है।

ये गाड़ियां रहेंगी रद्द

रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हिसार लुधियाना रुट पर ट्रेन नंबर 5463 भिवानी-धुरी, ट्रेन नंबर 54632 धुरी-सिरसा, ट्रेन नंबर 54633 सिरसा-लुधियाना, ट्रेन नंबर 54634 लुधियाना-भिवानी, ट्रेन नंबर 54636 लुधियाना-हिसार, ट्रेन नंबर 14653 हिसार-अमृतसर और ट्रेन नंबर 14654 अमृतसर-हिसार रद्द रहेंगी।