Train Cancelled Update: कोहरे की वजह से अगले 60 दिन तक देश में ढाई सौ के लगभग ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2.22 करोड़ यात्री होंगे प्रभावित
Indian Railway: देश में आने वाले 2 महीने ट्रेन यात्रियों के लिए नई समस्याएं लेकर आ रहे हैं। ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए रेलवे विभाग (Indian Railway) ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जानकारी के अनुसार अगले 60 दिन तक कोहरे की वजह से देश के अंदर विभिन्न रेलवे रूटों पर लगभग ढाई सौ ट्रेनें रद्द (Train cancelled new update) रहेंगी। जिस वजह से आने वाले दोनों में करोड़ ट्रेन यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों देश के विभिन्न राज्यों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान (Haryana Rajasthan Punjab weather) सहित उत्तरी भारत में इन दोनों पर्वतीय क्षेत्र की ओर से आ रही शीतलहर (cold wave) से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
वहीं आने वाले दिनों धुंध की वजह से विभिन्न रेलवे रूटों पर 247 ट्रेन रद्द (train cancelled) रहने को लेकर सूचना जारी की गई है। आने वाले दिनों में धुंध के चलते देशभर में 247 ट्रेन 60 दिन रद्द रहने से 2 करोड़ से अधिक (तकरीबन 2.22 करोड़) लोगों की यात्रा प्रभावित होने का अनुमान है। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रद्द (Train cancelled update) होने वाली 247 ट्रेनों में नॉर्थ-ईस्टर्न की 80, नॉर्थ सेंट्रल की 14, नार्थ-वेस्टर्न की 12, नॉर्दन रेलवे की 89, ईस्ट रेलवे की 15, साउथ-ईस्ट रेलवे की 7 और नार्थ फ्रंटियर की 30 ट्रेनों को अलग-अलग दिनों के लिए रद्द कर शेड्यूल जारी किया गया है।
हरियाणा में आज धुंध के कारण 14 ट्रेनें 30 मिनट से 12 घंटे तक लेट
हरियाणा में आज धूप की वजह से 14 ट्रेन में लेट हुई है वहीं कुछ ट्रेन रद्द (train cancelled) करने की खबर भी सामने आई है। अलसुबह धुंध पड़ने से ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन (Ambala cantt railway station) से आवाजाही करने वाली 22 ट्रेनें प्रभावित रही। इनमें 14 ट्रेनें निर्धारित समय से 30 मिनट से 12 घंटे तक की लेट रही। वहीं, 8 ट्रेनें रद्द रहीं। सबसे अधिक अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन (Amritsar clon special train) निर्धारित समय से 12 घंटे लेट रही। किशनगंज फेस्टिवल स्पेशल, अमृतसर विशेष किराया सहित जम्मू-तवी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें 8-8 घंटे लेट रहीं।
अम्बाला रेल मंडली के प्रवक्ता नीरज ने बताया कि अब धीरे-धीरे धुंध व कोहरा बढ़ेगा तो ट्रेनों की रफ्तार थोड़ी कम हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं, रेल प्रशासन खुद धुंध की शुरुआत से ही परेशान दिखाई देने लगा है, क्योंकि लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से आने के कारण, जो निर्धारित समय से चल रही हैं, उन्हें छोटे स्टेशनों पर रुकवाकर देरी से चल रही ट्रेनों को आगे निकाला जा रहा है। (Train cancelled update)