Tejas Special Train: मुंबई सेंट्रल-इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल समेत 5 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के बढ़ाए फेरे, 29 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग
Special Train Update: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की डिमांड पर मंडल से होकर गुजरने वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसमें मुंबई सेंट्रल-इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल भी शामिल है। शेड्यूल के अनुसार ये ट्रेनें फरवरी तक चलेंगी। इसके अलावा ब्लॉक के कारण मंडल से होकर चलने वाली 4 अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। यात्रियों की सुविधा रेलवे ने सूचना जारी करवा दी है।
इन ट्रेनों के बढ़ाए फेरे
09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल 31 दिसंबर तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को तथा 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल 1 जनवरी तक इंदौर से प्रति मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को चलेगी। इसकी बुकिंग 29 नवंबर से शुरू होगी।
09007 वलसाड-खातीपुरा स्पेशल 25 दिसंबर तक वलसाड से प्रति गुरुवार तथा 09008 खातीपुरा-वलसाड स्पेशल 26 दिसंबर तक खातीपुरा से प्रति शुक्रवार को चलेगी।
06181 कोयंबटूर-मदार स्पेशल 11 दिसंबर तक कोयंबटूर से प्रति गुरुवार तथा 06182 मदार-कोयंबटूर स्पेशल 14 दिसंबर तक मदार से प्रति रविवार चलेगी।
06281 मैसूर-अजमेर स्पेशल 31 जनवरी तक मैसूर से प्रति शनिवार तथा 06282 अजमेर-मैसूर स्पेशल 2 फरवरी तक अजमेर से प्रति सोमवार चलेगी।
08611 संतरागाछी-अजमेर 29 दिसंबर तक संतरागाछी से हर मंगलवार तथा 08612 अजमेर-संतरागाछी स्पेशल अजमेर से 1 जनवरी तक हर गुरुवार को चलेगी।
तकनीकी काम के चलते चार ट्रेनें होंगी प्रभावित
दौंड-काष्ठी स्टेशन खंड में दोहरीकरण के तकनीकी कार्य के चलते मंडल से होकर चलने वाली 4 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 23 व 24 जनवरी को 22944 इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस खड़की में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। खड़की से दौंड के बीच निरस्त रहेगी। 24 व 25 जनवरी को 22943 दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस खड़की से चलेगी। दौंड से खड़की के बीच निरस्त रहेगी। 24 जनवरी को 22194 ग्वालियर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस खड़की से शॉर्ट टर्मिनेट होगी। खड़की से दौंड के बीच निरस्त रहेगी। 25 जनवरी को 22193 दौंड-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस खड़की से ही चलेगी। दौंड से खड़की के बीच निरस्त रहेगी।