रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए बनाया नया नियम, रुकेगी धांधली
Indian Railway : हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना कम खर्चीला और आरामदायक होता है यही वजह है कि लोग ज्यादातर ट्रेन से सफर करना चाहते हैं।
रेलवे के द्वारा समय-समय पर यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए नया नियम बनाया जाता है। लंबे समय से इंस्टेंट टिकट सिस्टम से जुड़ी समस्याएं आ रही थी और धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे थे जिसके बाद रेलवे के द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है।
रेलवे के द्वारा 'क्यू मित्र' सेवा की शुरुआत की गई है। इस यह सभ्यता तत्काल टिकट बुकिंग के लिए शुरू किया गया है जिससे पारदर्शिता आएगी और धोखाधड़ी की समस्या भी रुकेगी।
कैसे काम करता है क्यू मित्र
रेल अधिकारियों ने बताया कि क्यू मित्र पूरी तरह से मशीन पर आधारित और ऑटोमेटिक प्रणाली है। इसमें यात्री आधार आधारित सत्यापन और चेहरे की पहचान का उपयोग करके सेल्फ सर्विस की कियोस्क के माध्यम से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। टोकन पर यात्रियों का फोटो सीरियल नंबर और समय डिस्प्ले होगा।
सबसे बड़ी बात है कि टोकन को सीमित रखा गया है जिससे दलाली और धोखाधड़ी की समस्या रुक जाएगी। इस नियम के लागू होने के बाद स्टेशन पर भीडभाड़ धक्कामुक्की और विवाद में कमी आएगी। इसकी खासियत है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से लिमिटेड बनाई गई है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो पाए। स्टेशन पर इस सुविधा के माध्यम से आसानी से टिकट लिया जा पाएगा।