{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Indian Railway: इंदौर-नैनपुर पेंचवेली ट्रेन अब चलेगी गोदिया तक, नए रूट से समय और खर्च बचेगा, देख शेड्यूल 

रेलवे ने इंदौर-नैनपुर के बीच चलने वाली पेंचवेली एक्सप्रेस को अब गोंदिया तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। लंबे समय से गोंदिया, नैनपुर, छिंदवाड़ा और इंदौर के बीच सीधी रेल सेवा की मांग हो रही थी और इस विस्तार के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। रेलवे ने नई समय-सारिणी तैयार कर मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे से अनुमोदन मांगा है। विस्तार लागू होने की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।
 

Train Route New Update: रेलवे ने इंदौर-नैनपुर के बीच चलने वाली पेंचवेली एक्सप्रेस को अब गोंदिया तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। लंबे समय से गोंदिया, नैनपुर, छिंदवाड़ा और इंदौर के बीच सीधी रेल सेवा की मांग हो रही थी और इस विस्तार के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। रेलवे ने नई समय-सारिणी तैयार कर मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे से अनुमोदन मांगा है। विस्तार लागू होने की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

यह रहेगा रूट

रूट के विस्तार के बाद ट्रेन गोंदिया से शाम 5:30 बजे चलेगी और नैनपुर 7:50 बजे पहुंचेगी, जहां से यह 8:00 बजे इंदौर की ओर प्रस्थान करेगी। छिंदवाड़ा में ट्रेन का आगमन रात 11:20 बजे और प्रस्थान 11:30 बजे होगा। इंदौर में भी ट्रेन का समय परिवर्तित होकर 12:45 की बजाय 1:30 बजे हो जाएगा।

बनेगी उपयोगी ट्रेन 

रेल अधिकारियों के अनुसार, इस रूट विस्तार से पूरे क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और गोंदिया-नैनपुर-इंदौर के बीच लगातार बढ़ रही यात्री मांग को प्रभावी समाधान मिलेगा। एक लंबी दूरी को जोड़ने वाली यह सुविधा न सिर्फ स्थानीय यात्रियों के लिए बल्कि विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए भी बड़ा लाभ साबित होगी। विस्तार के बाद पेंचवेली एक्सप्रेस इस रूट की सबसे उपयोगी ट्रेनों में से एक बन सकती है।

यह फायदा होगा 

ट्रेन यात्रियों को इस एक्सटेंशन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, मंडला और छिंदवाड़ा से इंदौर तक सीधा सफर संभव होगा। अभी तक इन क्षेत्रों के यात्रियों को या तो जबलपुर या नागपुर होकर घूमकर यात्रा करनी पड़ती थी। इससे समय भी अधिक लगता था और यात्रा खर्च भी बढ़ जाता था। गोंदिया से इंदौर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने से व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन के लिए आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है।