रात में ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधाएं, हर महिला को जाननी चाहिए ये बात
Indian Railway Rules : हमारे देश मे हर दिन करोड़ की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है और रेलवे के द्वारा ट्रेन से सफर के दौरान कई सुविधाएं भी दी जाती है।
महिलाओं को रात में ट्रेन से सफर के दौरान कई विशेष सुविधाएं दी जाती है। हर महिला को इन सुविधाओं के बारे में जानना चाहिए ताकि सफर के दौरान उन्हें कोई परेशानी ना हो।
महिलाओं के लिए रिजर्व कोच
मेल- एक्सप्रेस ट्रेनों में महिलाओं के लिए रेलवे अलग से एक रिजर्व कोच रखता है।
बेटिकट महिलाओं को भी मिलते हैं यह अधिकार
अगर कोई महिला ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रही है तो TTE रात को उसे ट्रेन से बाहर नहीं उतार सकता है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह नियम बनाया गया है।
सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम
हर कोच में महिला सुरक्षा कर्मी महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। यह महिला सुरक्षा कर्मी सफर के दौरान महिलाओं का हाल-चाल पूछती है।
महिलाओं के लिए अलग वेटिंग लाउंज
अगर ट्रेन लेट हो जाता है तो महिलाओं को स्टेशन पर कुछ समय व्यतीत करने के लिए अलग से वेटिंग लॉन्च की सुविधा मिलती है ताकि अकेले ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
सीट चेंज करने की सुविधा
अगर कोई महिला अकेले ट्रेन में सफर कर रही है और उसके कोच में पुरुष ज्यादा है तो वह TTE से बात करके सीट चेंज कर सकती है।