{"vars":{"id": "114287:4880"}}

मजदूर की बेटी को दसवीं में मिले 97.83 परसेंट, भावुक कर देगी राजस्थान की टॉपर अस्मिता की कहानी

 

RBSE 10th Result: आज मंगलवार को राजस्थान बोर्ड के द्वारा दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया जिसमें कोटा के सांगोद क्षेत्र की छात्रा अस्मिता नागर ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। अस्मिता को बोर्ड परीक्षा में 97.83 परसेंट अंक मिला है और वह भविष्य में आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है।

 

 जवाहर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांगोद की छात्रा अस्मिता को गणित में 100 में से 100 अंक हासिल हुआ है इसके साथ साइंस और संस्कृत में 99 अंक प्राप्त हुआ है। उनके इस प्रदर्शन से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

 

 अस्मिता ने अपने सफलता का श्रेय अपने पिता महेंद्र कुमार और मां राधिका को देती है। उन्होंने अपने सफलता में अपने शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान बताया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई की जिसके वजह से उन्हें इतना अच्छा अंक प्राप्त हुआ।

 

 

 मजदूरी करते हैं पिता

 अस्मिता नागर के पिता मजदूर हैं और उनकी माता एक हाउसवाइफ है। अस्मिता ने बताया कि वह रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करती थी और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी थी। वह बड़ी होकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है।

 अस्मिता नागर ने कहा कि वह भविष्य में भी काफी मेहनत करेगी और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगी। वह आईएएस ऑफिसर बनके समाज का सेवा करेगी।