{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Rajasthan News: नीमच रोड से बगवास मार्ग पर कीचड़ से आवागमन में परेशानी, मंदसौर रोड पर शिवना नदी पुल निर्माण ठप

राजस्थान प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर के नीमच रोड से एपीसी स्कूल, उसके पीछे बगवास की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों कीचड़ और मिट्टी से दलदल जैसा बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, जबकि यह मार्ग बगवास-चित्तौड़गढ़ रोड के लिए आम आवागमन का प्रमुख रास्ता है।
 

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर के नीमच रोड से एपीसी स्कूल, उसके पीछे बगवास की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों कीचड़ और मिट्टी से दलदल जैसा बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, जबकि यह मार्ग बगवास-चित्तौड़गढ़ रोड के लिए आम आवागमन का प्रमुख रास्ता है। अनदेखी के कारण कई वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। आसपास के लोगों ने प्रशासन से जल्द रास्ते की मरम्मत की मांग की है, ताकि रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

मंदसौर रोड पर शिवना नदी पुल निर्माण ठप

जाजली और मंदसौर को जोड़ने वाली सड़क पर शिवना नदी पर पुल का निर्माण पिछले तीन वर्षों से सुस्त गति से चल रहा है। श्यामसिंह, आठिनेरा ने बताया कि पुल पूरी तरह तैयार न होने के कारण वाहन चालकों को लंबा मार्ग तय करना पड़ता है, इससे समय और ईंधन की बर्बादी बढ़ गई है। 

माही मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण की मांग

आदेश्वर महादेव मंदिर से माही स्टेडियम तक सीसी सड़क निर्माण की मांग तेज हो गई है।प्रजेंद्र निनामा, पीपलखूंट ने बताया कि यह महत्वपूर्ण मार्ग सीधे नेशनल हाईवे-56 को जोड़ता है और कस्बे के कई सरकारी कार्यालयों से हाईवे तक पहुंचने का सबसे आसान तथा छोटा रास्ता है।