{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Winter School Holiday: स्कूली बच्चों की हो गई मौज, शीतकालीन अवकाश की हुई घोषणा, देखें पूरी रिपोर्ट 

शीतकालीन अवकाश का इंतजार कर रहे स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सर्दी का मौसम (weather of winter) शुरू होने के बाद जैसे-जैसे ठंड बढ़ने लगी है, वैसे-वैसे अब देश के विभिन्न राज्यों में शीतकालीन अवकाश (winter holiday) को लेकर भी शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी होने लगे हैं।
 

School Holiday Update: शीतकालीन अवकाश का इंतजार कर रहे स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सर्दी का मौसम (weather of winter) शुरू होने के बाद जैसे-जैसे ठंड बढ़ने लगी है, वैसे-वैसे अब देश के विभिन्न राज्यों में शीतकालीन अवकाश (winter holiday) को लेकर भी शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (winter holiday Rajasthan) को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश में शीतकालीन अवकाश को लेकर जारी हुए आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में इस बार 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक छुट्टियां होगी। 

राजस्थान प्रदेश में शिक्षा विभाग ने जारी किया दिसंबर महीने का शैक्षणिक कैलेंडर

राजस्थान प्रदेश में शिक्षा विभाग (education Board Rajasthan) ने दिसंबर महीने का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए दिसंबर महीने के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार अगले महीने में 21 दिन तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में कक्षाएं संचालित होंगी। इस दौरान 25 दिसम्बर से पहले रविवार के अलावा कोई छुट्टी (school holiday update) नहीं होगी और 25 दिसंबर से राज्य के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू होगा। राजस्थान प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी किए गए दिसंबर माह के शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक 25 दिसंबर से प्रदेश में शीतकालीन छुट्टियां (winter holiday update) शुरू हो जाएगी।

प्रदेश में 20 नवंबर से शुरू हो चुकी है अर्धवार्षिक परीक्षा

राजस्थान प्रदेश में इस बार अर्धवार्षिक परीक्षा दिसंबर की बजाय नवंबर महीने से ही ली जा रही हैं। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए जून महीने में शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में 12 दिसंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा (School exam Rajasthan) बताई गई थी, लेकिन राज्य के सभी स्कूलों में ये परीक्षाएं 20 नवम्बर से शुरू हो चुकी हैं और वर्तमान में बची हुई परीक्षाएं चल रही हैं। राजस्थान प्रदेश में दिसंबर के महीने में होने वाली क्रिसमस (Christmas holiday) और गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी को भी शीतकालीन छुट्टियों में शामिल किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के कर्मचारी अशोक शर्मा ने भी राजस्थान प्रदेश में होने वाले शीतकालीन छुट्टियों (winter holiday in Rajasthan) के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी आदेश के मुताबिक 25 दिसम्बर से ही सभी सार्वजनिक कॉलेज स्कूलों में शीतकालीन अवकाश होगा। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी (school Holiday update) के संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं किया गया है।