{"vars":{"id": "114287:4880"}}

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, इन परिवारों को नहीं मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जाने ताजा अपडेट

 

LPG crisis update:  भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के वजह से हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच भारत में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के द्वारा घरेलू रसोई गैस की सप्लाई को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार के द्वारा जारी किए गए नए नियम के अनुसार जिन घरों में पहले से पीएनजी कनेक्शन मौजूद है वहां अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

 

 

तत्काल प्रभाव से नया नियम हुआ लागू 

 

यदि किसी के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन है तो उन्हें तुरंत अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। शनिवार को एक अधिसूचना जारी करके सरकार के द्वारा तत्काल प्रभाव से नया नियम लागू किया गया है।

 

इन लोगों के लिए लागू हुआ नियम

 

अब एक ही घर में पीएनजी (PNG) और एलपीजी (LPG) दोनों कनेक्शन रखना गैरकानूनी होगा। जिनके पास पीएनजी कनेक्शन है वह पुराने एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग नहीं कर पाएंगे । जिन लोगों के पास दोनों सुविधाएं हैं उन्हें तुरंत एलपीजी कनेक्शन विभाग को सरेंडर करना होगा। जिनके पास पीएनजी गैस कनेक्शन है वह एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

 

LPG क्राइसिस के कारण सरकार ने लिया फैसला

देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है जिसके बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के वजह से सरकार ने अब नया कनेक्शन लेने पर रोक लगा दिया है।