{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Success Story Of Business: छोटे से शहर में जन्मी दो सहेलियों ने की आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश, घर बैठे-बैठे बिजनेस शुरू कर पूरे प्रदेश में फैलाया कारोबार

राजश्री आचार्य और मीनाक्षी बोहरा दोनों बचपन की सहेलियां है। इन दोनों का बचपन राजस्थान प्रदेश के बीकानेर शहर में साथ-साथ बीता। दोनों ही सहेलियों के परिवारों के बीच तीन पीढ़ियों से आपसी मेलजोल और प्रेम के किस्से पुरे बीकानेर में मशहूर हैं। राजश्री आचार्य और मीनाक्षी बोहरा ने बचपन से लेकर स्कूल और कॉलेज तक की पढ़ाई साथ में ही की। दोनों सहेलियों ने पढ़ाई पूरी होने के बाद साथ में मिलकर बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया और आज पूरे देश की महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं।
 

Women Success story: आज के इस दौर में महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं है। बिजनेस से लेकर खेल और पढ़ाई तक हर क्षेत्र में लड़कियां आजकल अपने परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। यही कारण है कि अब पुरुष प्रधान देश की बातें पुरानी हो चुकी हैं। इस नए युग में महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर होकर अपना बिजनेस खुद खड़ा कर रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही दो सहेलियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने घर बैठे बैठे बिजनेस शुरू कर पूरे प्रदेश में अपना कारोबार फैला दिया है। जी हां....... हम बात कर रहे हैं राजस्थान प्रदेश के छोटे से शहर बीकानेर में जन्मी दो सहेलियों (Women Homemade Buseniss Success Story) राजश्री आचार्य और मीनाक्षी बोहरा की। इन दोनों सहेलियों ने घर बैठे-बैठे अपना बिजनेस शुरू कर आज संपूर्ण देश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने हेतु मिसाल कायम की है। 

बचपन से लेकर पूरी पढ़ाई दोनों सहेलियों ने की साथ-साथ

राजश्री आचार्य और मीनाक्षी बोहरा दोनों बचपन की सहेलियां है। इन दोनों का बचपन राजस्थान प्रदेश के बीकानेर शहर में साथ-साथ बीता। दोनों ही सहेलियों के परिवारों के बीच तीन पीढ़ियों से आपसी मेलजोल और प्रेम के किस्से पुरे बीकानेर में मशहूर हैं। राजश्री आचार्य और मीनाक्षी बोहरा ने बचपन से लेकर स्कूल और कॉलेज तक की पढ़ाई साथ में ही की। दोनों सहेलियों ने पढ़ाई पूरी होने के बाद साथ में मिलकर बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया और आज पूरे देश की महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं। बता दें कि दोनों सहेलियों की शादी हो चुकी है और ससुराल भी पास-पास ही है।  राजश्री आचार्य ने बताया की उनके बिजनेस को शुरू करने में दोनों के ही परिवारों ने बहुत साथ दिया। (Homemade Business Success Story)

तीन वर्ष पहले घर पर ही शुरू किया साबुन बनाने का बिजनेस, आज पूरे प्रदेश में डिमांड

राजश्री और मीनाक्षी (Success Story of Rajshri and Meenakshi Bohara) ने तकरीबन तीन साल पहले घर पर साबुन बनाने का काम शुरू किया। दोनों सहेलियों ने मिलकर बिना केमिकल के साबुन बनाकर शुरुआत में उनका स्वयं उपयोग किया। उसके बाद जैसे-जैसे आसपास के लोगों तक बिना केमिकल वाले साबुन की बात पहुंची तो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से परेशान लोगों की मांग लगातार बढ़ती गई। जिसे देखते हुए  राजश्री और मीनाक्षी ने बिना केमिकल के प्रोडक्ट (without chemical product) बनाने का फैसला लिया और दोनों ने मिलकर होममेड साबुन, शैंपू , तेल और फेसपैक बनाकर सप्लाई करना शुरू किया और धीरे-धीरे होममेड प्रोडक्ट की संख्या 18 पहुंच गई। आज पूरे प्रदेश में राजश्री और मीनाक्षी द्वारा तैयार किए गए होममेड प्रोडक्ट की मांग बढ़ती जा रही है। 

बीकानेर सहित राजस्थान के कई जिलों में हो रही है राजश्री और मीनाक्षी के 18 होममेड प्रोडक्ट की सप्लाई

राजस्थान प्रदेश के बीकानेर शहर में जन्मी दो सहेलियों राजश्री और मीनाक्षी बोहरा के द्वारा तैयार किए गए 18 होममेड प्रोडक्ट की डिमांड अब बीकानेर शहर के साथ हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, गंगानगर, नागौर, जयपुर और झुंझुनू सहित पूरे प्रदेश में होने लगी है। राजस्थान के साथ-साथ इनके प्रोडक्ट हरियाणा प्रदेश में भी अब सप्लाई होने लगे हैं। राजश्री ने बताया कि उनके द्वारा किफायती दामों और बिना केमिकल के तैयार किए गए साबुन, फेस पैक, हर्बल ऑयल और शैंपू की डिमांड सबसे अधिक है। दोनों सहेलियां मिलकर अपने बिजनेस से घर बैठे-बैठे अब प्रति महीना 1 लाख रुपए से अधिक कमाई कर रही हैं। (Homemade Business Success Story)