{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Dharmendra: धर्मेंद्र की मौत पर पूरा बॉलीवुड हुआ भाव-विभोर, देखिए देश के बड़े सितारों ने यादें सांझा करते हुए क्या लिखा ?

धर्मेंद्र ने कल 24 नवंबर को अपने घर पर अंतिम सांस ली। बॉलीवुड की हीमैन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका कल मुंबई स्थित पार्ले शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अब केवल उनकी यादें ही हमारे बीच रही हैं। धर्मेंद्र की यादों को शब्दों के माध्यम से सांझा करते हुए बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी बात लिखी।
 

Dharmendra Death: धर्मेंद्र ने कल 24 नवंबर को अपने घर पर अंतिम सांस ली। बॉलीवुड की हीमैन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका कल मुंबई स्थित पार्ले शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अब केवल उनकी यादें ही हमारे बीच रही हैं। धर्मेंद्र की यादों को शब्दों के माध्यम से सांझा करते हुए बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी बात लिखी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी धर्मेंद्र को अंतिम सलाम देते हुए श्रद्धांजलि दी। आईए जानते हैं देश के बड़े सितारों ने अपनी यादों को सांझा करते हुए बॉलीवुड की हीमैन के लिए क्या लिखा है...

वे अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे। बचपन में हर लड़का उनके जैसा हीरो बनना चाहता था; इंडस्ट्री के असली ही-मैन।
अक्षय कुमार

इंडस्ट्री ने एक लेजेंड खो दिया और हमने सिनेमा की आत्मा गढ़ने वाले इंसान को।
अजय देवगन

धरम जी मेरे माता-पिता के फेवरेट और मेरे बचपन के हीरो थे। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत दुख जैसा है।
मनोज बाजपेयी

ताकत, गर्मजोशी और साफ दिल- यही धरम पाजी की असली विरासत है। इंडस्ट्री ने अपना ही-मैन खो दिया।
सुनील शेट्टी

धरम जी ने गरिमा, ताकत और विनम्रता को नए अर्थ दिए। उनकी विरासत दिलों में बसती रहेगी।
माधुरी दीक्षित

आप जैसा कोई नहीं। हमेशा प्यार, मेरे उस्ताद। 
गोविंदा

धरम जी सच्चे अर्थों में 'भारत रत्न' थे। फिल्म इंडस्ट्री का पहला 'हीरो' और जनता का हीरो अब नहीं रहा; अपूरणीय क्षति।
शत्रुघ्न सिन्हा

एक युग का अंत हो गया, धर्मेंद्र सदैव सिनेमा इतिहास में अंकित रहेंगे। उनका जाना इंडस्ट्री में एक गहरा खालीपन छोड़ गया; स्वर्ग आज धन्य हो गया।
करण जौहर

आज हमने एक सच्चे आइकॉन को खो दिया। उनका आकर्षण और प्रतिभा हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
विराट कोहली

धर्मेंद्र जी कहते थे- तुमको देखकर एक किलो खून बढ़ जाता है। आज दिल ऐसा भारी है जैसे 10 किलो खून कम हो गया हो।
सचिन तेंदुलकर

फिल्म दुनिया के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। धरम जी की गर्मजोशी, हास्य और दयालुता हमेशा याद रहेगी।
फरहान अख्तर