{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana Roadways: पानीपत से सालासर के बीच शुरू हुई हरियाणा रोडवेज बस सेवा, जींद को भी मिलेगा लाभ, देखिए समय-सारणी 

हरियाणा प्रदेश के पानीपत, जींद और हिसार जिले से हर महीने हजारों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं। हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई इस नई बस सेवा का श्रद्धालुओं को तो लाभ मिलेगा ही मिलेगा साथ ही साथ पानीपत के अलावा जींद और हिसार (Jind to Panipat Hisar Bus service) के यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
 

Panipat To Salasar Bus Time-Table: हरियाणा रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज विभाग ने प्रदेश के पानीपत शहर से सालासर धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नई बस सेवा शुरू की है। पानीपत से सालासर के बीच में शुरू हुई रोडवेज बस सेवा (Panipat to Salasar bus service) से हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश की यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। बता दें कि इसलिए काफी दिनों से पानीपत से सालासर के बीच बस सेवा शुरू करने हेतू श्रद्धालुओं द्वारा मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए रोडवेज विभाग में यह नई बस सेवा शुरू की है। 

पानीपत के साथ जींद और हिसार की यात्रियों को भी मिलेगा लाभ 

हरियाणा प्रदेश के पानीपत, जींद और हिसार जिले से हर महीने हजारों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं। हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई इस नई बस सेवा का श्रद्धालुओं को तो लाभ मिलेगा ही मिलेगा साथ ही साथ पानीपत के अलावा जींद और हिसार (Jind to Panipat Hisar Bus service) के यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। जींद शहर की पानीपत और हिसार से कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ यात्रियों को भी यात्रा में सुविधा मिलेगी। इस बस के शुरू होने से हरियाणा प्रदेश के जींद, हिसार और पानीपत जिले की यात्रियों का सालासर धाम और राजस्थान प्रदेश के राजगढ़ और चूरू शहर का सफर भी आसान होगा। 

इस प्रकार रहेगा टाइम टेबल 

पानीपत और सालासर धाम के बीच शुरू हुई नई हरियाणा रोडवेज बस इस समय-सारणी (Haryana roadways bus time table)  की बात करें तो यह बस पानीपत बस स्टैंड (Panipat to Salasar bus time table) से सुबह 09:25 बजे चलकर सफीदों जींद, नारनौंद, हांसी और हिसार होते हुए राजगढ़, चूरू और लक्ष्मणगढ़ के रास्ते शाम के समय सालासर धाम पहुंचेगी। यह बस जींद में दोपहर 11:15 और हिसार दोपहर 12: 20 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में हरियाणा रोडवेज की यह बस सालासर धाम से 7:30 बजे पानीपत के लिए रवाना होगी।