किसी और ने कर लिया है आपकी जमीन पर कब्जा? तो जानें इसे छुड़ाने का आसान तरीका, देखिए सरकारी नियम
Property Occupied Laws: हमारे देश में जमीन को लेकर अक्सर लड़ाइयां देखने को मिलती है। कई बार कोई और जमीन पर कब्जा कर लेता है ऐसे में विवाद हो जाता है। अगर किसी और ने आपकी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया है तो आप आसानी से उसे छुड़ा सकते हैं इसके लिए सरकारी नियम भी बनाया गया है।
क्या कहता है कानून?
अगर किसी ने आपके जमीन पर कब्जा कर लिया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको समझदारी के साथ कानून की मदद ले सकते हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा कई कानून बनाया गया है।
जमीन का मालिक अपनी प्रॉपर्टी को कब्जे से छुड़ाने के लिए अपील कर सकता है इसके लिए कानून में अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है। अगर किसी ने आपके जमीन पर कब्जा कर लिया है तो सबसे पहले आपको पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत करना होगा।
ऐसे मामले में आपके पास FIR का अधिकार होता है। आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत आप इस मामले में केस दर्ज कर सकते हैं अगर किसी ने नकली दस्तावेज बना लिया है और जमीन आपकी है तो यह सीधे तौर पर एक क्राइम माना जाता है और इस प्रकार के मामले में धारा 467 के अधीन FIR दर्ज किया जाता है।
आप केस दर्ज कर सकते हैं और अगर पुलिस आपकी मदद नहीं करती है तो आप कोर्ट जा सकते हैं। ऐसे में आप अपनी जमीन को कानूनी सहायता से आसानी से कब्जे से छुड़ा सकते हैं।