Indian Railways Rule: रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत, अब ये गलती करने पर नहीं होगी कोई सजा
Indian Railways Rule: हमारे देश में रोजाना बड़े पैमाने पर यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना आरामदायक होता है और कम खर्चीला भी होता है। रेलवे के द्वारा समय-समय पर कुछ नियमों में बदलाव किया जाता है ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इंडियन रेलवे के द्वारा एक बड़े नियम में बदलाव किया गया है जो कि यात्रियों के हित में है।
रेलवे ने बदल दिया यह बड़ा नियम
इंडियन रेलवे के द्वारा अब यह फैसला लिया गया है कि छोटे किसी भी गलती पर जेल की सजा नहीं होगी बल्कि जुर्माना लगाया जाएगा। यात्रियों को गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा।
छोटी गलती कर भी होती थी जेल
पहले रेलवे के द्वारा छोटी गलती करने पर भी जेल की सजा होती थी और यात्री को कोर्ट के सामने पेश किया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं किया जाएगा।
अब अगर यात्री कोई छोटी गलती करता है तो उसे जुर्माना लेकर और समझ कर छोड़ दिया जाएगा। रेलवें ने फैसला लिया है की छोटी गलतियों के लिए किसी भी तरह की जेल की सजा नहीं होगी।
यात्रियों को क्या होगा फायदा
इस फैसले से यात्रियों को काफी फायदा होगा। पहले अनजाने में कोई गलती हो जाती थी तो यात्रियों को जेल की सजा होती थी, लेकिन अभ्यर्थियों से जुर्माना लेकर उसे समझा कर छोड़ दिया जाएगा।