बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा है LPG gas cylinder, तो यहां करें शिकायत, तुरंत घर पहुंचेगा सिलेंडर
Mar 23, 2026, 09:54 IST
LPG Gas Cylinder : देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। मिडिल ईस्ट युद्ध के खत्म होने की अभी कोई संभावना नहीं है। होमुर्ज स्ट्रेट के बंद होने से एलपीजी गैस सिलेंडर और तेल सहित कई चीजों की कमी देखने को मिल रही है।
ग्राहकों को सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है और कई बार तो बुकिंग के बाद भी एलपीजी गैस सिलेंडर घर नहीं पहुंच पा रहा है। आपके साथ भी अगर यह समस्या है तो आप इस समस्या के लिए शिकायत कर सकते हैं और समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
कहां करें शिकायत
अगर आपको एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग या डिलीवरी में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो आपको 18002333555 पर जाकर कॉल करना होगा हालांकि मिडल ईस्ट युद्ध के वजह से देश में एलपीजी की कमी है इसलिए डिलीवरी में थोड़ी देरी हो सकती है। लेकिन आप इस नंबर पर कॉल करके अपने एलपीजी गैस सिलेंडर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और यह नंबर सभी गैस एजेंसी वाले सिलेंडर पर काम करेगा।
व्हाट्सएप के जरिए भी कर सकते हैं शिकायत
व्हाट्सएप के जरिए भी आप एचपी गैस भारत गैस या इंडियन गैस की डिलीवरी नहीं मिलने पर शिकायत कर सकते हैं। अगर आपके घर भी गैस बुकिंग के बाद गैस नहीं पहुंचा है तो आप दिए गए नंबर पर कॉल करके गैस सिलेंडर मंगवा सकते हैं।
केंद्र सरकार के द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि देश में गैस सिलेंडर की कमी नहीं है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। कई राज्यों में लोग गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। ऐसे में बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं पहुंचा तो यहां शिकायत कर सकते हैं।