Vande Bharat Train Update: खुशखबरी: हरियाणा के इन शहरों में शुरू हुई नई वंदे भारत ट्रेन, रेलवे यात्रियों को मिली बड़ी सौगात
Haryana News: हरियाणा प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को रेलवे विभाग ने बड़ी सौगात दी है। ट्रेन का सफर करने वाले प्रदेश के लाखों यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे विभाग ने हरियाणा के तीन शहरों से होकर गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन को कल 8 नवंबर को हरी झंडी दे दी है। पाठकों को बता दें कि हरियाणा को कल एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (New Vande Bharat express train update Haryana) की सौगात मिली है। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से चलकर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। हरियाणा प्रदेश से होकर गुजरने वाली यह ट्रेन यात्रियों के समय की बचत तो करेगी ही करेगी साथ ही साथ यात्रा में भी सुविधा प्रदान करेगी।
हरियाणा के इन शहरों से होकर गुजरेगी नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train Haryana)
8 नवंबर को रेलवे विभाग द्वारा फिरोजपुर केंट और दिल्ली जंक्शन के बीच शुरू की गई नई बंदे भारत ट्रेन हरियाणा प्रदेश के तीन शहरों से होकर गुजरेगी। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन प्रदेश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों अंबाला कैंट, पानीपत और कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी। हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन और पानीपत रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का यह प्रथम ठहराव होगा। इससे पहले प्रदेश के केवल अंबाला रेलवे स्टेशन पर ही वंदे भारत ट्रेन रुकती थी।
अंबाला कैंट स्टेशन पर दोपहर 12:18 बजे पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
हरियाणा प्रदेश से होकर गुजरने वाली फिरोजपुर कैंट-दिल्ली जंक्शन वंदे भारत ट्रेन प्रदेश के तीन शहरों से होकर गुजरेगी। उत्तर रेलवे विभाग के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर से मेरी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 26462/26461 (Vande Bharat express) की सेवाएं कल 8 नवंबर से शुरू कर दी गई हैं। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से चलकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर अंबाला कैंट पहुंचेगी। नई वंदे भारत ट्रेन (New Vande Bharat Train update) के शुरू होने से प्रदेश के यात्रियों को समयबद्ध और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। इस ट्रेन से यात्रियों के समय की भी बचत होगी। (New Vande Bharat train)