{"vars":{"id": "114287:4880"}}

School Holiday In December: स्कूली बच्चों की हो गई मौज, दिसंबर महीने में मिलेगी बंपर छुट्टियां, देखिए पूरी लिस्ट 

दिसंबर महीना स्कूली बच्चों के लिए बंपर छुट्टियां लेकर आया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सबसे अधिक इंतजार छुट्टियों का रहता है। जो बच्चे दिसंबर महीने में छुट्टियों (school holiday in December month) का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए हम बड़ी खबर लेकर आए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस पर दिसंबर महीने में बंपर छुट्टियां (school holiday update) पड़ने वाली है। इस महीने सामान्य छुट्टियों के अलावा कुछ राज्यों में 25 दिसंबर से विंटर वेकेशन की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगे।
 

School Holiday Update: दिसंबर महीना स्कूली बच्चों के लिए बंपर छुट्टियां लेकर आया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सबसे अधिक इंतजार छुट्टियों का रहता है। जो बच्चे दिसंबर महीने में छुट्टियों (school holiday in December month) का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए हम बड़ी खबर लेकर आए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस पर दिसंबर महीने में बंपर छुट्टियां (school holiday update) पड़ने वाली है। इस महीने सामान्य छुट्टियों के अलावा कुछ राज्यों में 25 दिसंबर से विंटर वेकेशन की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने में स्कूली बच्चों को 6 छुट्टियां मिलेगी और 25 दिन स्कूल लगेगा। इन 6 छुट्टियों के अलावा कुछ राज्यों में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा की जा सकती है।

इस प्रकार रहेगी दिसंबर महीने में स्कूली बच्चों की छुट्टियां 

दिसंबर महीने में पड़ने वाली कुल 6 छुट्टियों (school holiday) की बात करें तो स्कूली बच्चों को पहली छुट्टी 7 दिसंबर यानी रविवार को मिलेगी। इसके बाद 13 दिसंबर को महीने के दूसरे शनिवार और 14 दिसंबर को रविवार के चलते लगातार 2 दिन स्कूल बंद रहेंगे। 21 दिसंबर को रविवार के चलते और 25 दिसंबर को क्रिसमस डे (Christmas Day) के अवसर पर सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं 28 दिसंबर को रविवार के दिन इस महीने की अंतिम छुट्टी रहेगी। पंजाब और चंडीगढ़ में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर 28 दिसंबर को स्कूलों में क्षेत्रीय अवकाश की घोषणा की जा सकती है। 

हरियाणा में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक हो सकती है शीतकालीन अवकाश की घोषणा 

हरियाणा प्रदेश में शिक्षा विभाग 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर सकता है। हालांकि प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए 25 दिसंबर से भी शीतकालीन अवकाश (winter vacation in Haryana) की घोषणा की जा सकती है। शिक्षा विभाग या प्रशासन द्वारा अभी तक हरियाणा प्रदेश में शीतकालीन अवकाश को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है। हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश (winter vacation in UP) दिल्ली और पंजाब (winter vacation Punjab) में भी 1 जनवरी से शीतकालीन अवकाश हो सकता है। वहीं राजस्थान प्रदेश में इस बार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश (winter vacation in Rajasthan) की घोषणा की गई है।