School Holiday: लगातार दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, 23 और 24 नंबर को रहेगी बच्चों की छुट्टी, जाने वजह
School Holiday Update: देश के उत्तर प्रदेश राज्य में नवंबर महीने की 23 और 24 तारीख को लगातार 2 दिन स्कूल बंद (school closed update) रहेंगे। दीपावली की छुट्टियों के बाद यह पहला मौका है, जब स्कूली बच्चों को लगातार 2 दिन अवकाश मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कूलों में 23 नवंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा और 24 नवंबर को गुरु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तेग बहादुर शहीदी दिवस (Guru Teg Bahadur Shahidi Divas Holiday update) के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा और पंजाब राज्य में 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य में 24 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी (school holiday update Haryana) की घोषणा के बाद बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों के चहरों पर खुशी देखने को मिली है। पंजाब सरकार द्वारा 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दी थी उसके अवसर पर पब्लिक होलीडे (public holiday) का लेटर जारी किया गया है। पंजाब के अलावा हरियाणा राज्य में भी 25 नवंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी (school holiday) हेतु लेटर जारी कर दिया गया है।
हरियाणा में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत का किया जा रहा है भव्य स्मरण
हरियाणा प्रदेश में नायब सैनी सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर की 350 में शहादत का भव्य स्मरण किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में गुरु तेग बहादुर की शहादत के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 1984 के सिख दंगों में मारे गए राज्य के 121 लोगों के परिजनों को पांच नवंबर को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए थे। हरियाणा प्रदेश में प्रशासन के साथ-साथ सिख समाज द्वारा भी गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को राज्य भर में बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा नवंबर महीने में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों की शुरुआत प्रदेश के अंबाला शहर में रक्तदान शिविर के साथ की गई है और समापन कुरुक्षेत्र में बड़े समारोह के साथ किया जाएगा। हरियाणा के अलावा पंजाब राज्य में भी गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश (school holiday Punjab) रहेगा। पंजाब सरकार द्वारा भी प्रदेश में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस को बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।