{"vars":{"id": "114287:4880"}}

21, 26 और 31 मार्च को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और कार्यालय, सार्वजनिक अवकाश घोषित

 

Public holidays news: मार्च के महीने में कई पर्व त्यौहार है इसके वजह से स्कूल कॉलेज और दफ्तरों में लंबी छुट्टियां मिल सकती है। कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के दिन छुट्टियां घोषित की गई है।

 उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा जारी किए गए अवकाश तालिका में 21 मार्च शनिवार को छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही 26 मार्च और 31 मार्च को भी छुट्टी दी गई है।

 उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगामी 21 मार्च को ईद उल फितर के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। शनिवार के दिन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विश्वविद्यालय और मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों में छुट्टी रहेगी इस प्रकार लगातार 2 दिन की छुट्टी मिलेगी। मार्च के महीने में 19 तारीख से नवरात्रि शुरू हो रही है जिसमें 26 मार्च को रामनवमी है इस अवसर पर छुट्टी रहेगी।


 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी हालांकि इस दिन बैंकों में छुट्टियां रद्द कर दी गई है। लेकिन एक दिन स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक जाना है तो एक बार जरूर लिस्ट चेक कर लीजिए वरना बाद में परेशानी बढ़ सकती है।