{"vars":{"id": "114287:4880"}}

School Holiday: इस राज्य में भी 25 नवंबर को रहेंगे स्कूल बंद, मुख्यमंत्री ने की सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा 

स्कूली बच्चों की छुट्टी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रशासन द्वारा गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर 25 नवंबर को सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी (school holiday update) की घोषणा के बाद अब दिल्ली राज्य में भी सरकार द्वारा सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
 

School Holiday On 25 November: स्कूली बच्चों की छुट्टी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रशासन द्वारा गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर 25 नवंबर को सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी (school holiday update) की घोषणा के बाद अब दिल्ली राज्य में भी सरकार द्वारा सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में गुरु तेग बहादुर शहरी दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा की गई है। दिल्ली की सीएम ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स' अकाउंट के माध्यम से राजधानी के सभी स्कूलों में 25 नवंबर को अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 25 नवंबर को छुट्टी (school holiday in Delhi) की घोषणा करते हुए गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बारे में लिखते हुए कहा कि उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के लिए बलिदान कर दिया था। उनके बलिदान की स्मृति में राजधानी के सभी स्कूलों में अवकाश रखने का निर्णय लिया है। 

इन राज्यों में भी गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर स्कूलों में हुई छुट्टी

दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी सरकार गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों, साहस और त्याग को याद कर उनके शहीदी दिवस को बड़े ही भव्य तरीके से मना रही है। कल 25 नवंबर को हरियाणा के साथ पंजाब और चंडीगढ़ में भी सार्वजनिक अवकाश (Guru Teg Bahadur shahidi Divas holiday) रहेगा। वहीं गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य में आज 24 नवंबर को सभी स्कूलों में अवकाश (school holiday in UP)  घोषित किया गया है। नई पीढ़ी को गुरु तेग बहादुर जी के योगदान से प्रेरणा मिले, इसके लिए पंजाब सरकार भी राज्य में उनके शहीदी दिवस को बड़े ही भव्य तरीके से मना रही है। वहीं दूसरी तरफ गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को नवंबर महीने में एक अतिरिक्त छुट्टी (school holiday in Punjab) मिली है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा इस वर्ष 4 लोकल छुट्टी निर्धारित की गई थी, इन्हीं में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर 25 नवंबर को होने वाली छुट्टी (school holiday in Haryana) को भी शामिल किया गया था।