मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर दिखने लगा सीधा असर, अब तेल गैस ही नहीं बल्कि इन चीजों की भी होने लगी है कमी, देखें
Middle East war : पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है जिसका सीधा असर भारत सहित कई देशों पर दिख रहा है। तेल और गैस सप्लाई में रुकावट तो दिखने को मिल ही रहा है इसके साथ ही अन्य चीजों की भी कमी होने लगी है। भारत में सोना हीरा और खाद सहित कई चीजों की कमी हो गई है।
भारत में ज्यादातर चीज होर्मूर्ज स्ट्रेट से होकर आते हैं। लेकिन जब इसे बंद कर दिया गया तब से कई चीजे भारत नहीं आ पा रही है जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत में 47.5% डायमंड, 63% खाद, 50% पॉलीमर और 48% हाइड्रोकार्बन इस क्षेत्र से आता है। अगर यह संघर्ष जारी रहा तो निर्भरता से लेकर सप्लाई में रुकावट और कीमत में अचानक उछाल का खतरा बढ़ जाएगा।
भारत मिडिल ईस्ट से सोना हीरा और कीमती धातुओं जैसे कच्चे माल का आयात करता है। उन्हें देश के अंदर ही प्रक्रिया करता है और फिर तैयार उत्पादों को दोबारा निर्यात करता है। ऐसे में आयात में किसी भी तरह की रुकावट होती है तो भारत में खाद ज्वेलरी और कई चीजों की कमी हो जाएगी।
देश में फर्टिलाइजर की हो सकती है कमी
हमारे देश में मिडिल ईस्ट वार के वजह से फर्टिलाइजर की कमी हो सकती है।अगर लंबे समय तक सप्लाई बाधित रहती है तो फर्टिलाइजर की कीमत भारत में काफी ज्यादा बढ़ सकती है जिसका सीधा असर किसानों के ऊपर देखने को मिलेगा।