{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Traffic Challan: क्या ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है आपका गलत चालान? तो ना हो परेशान, ऐसे रद्द करा सकते हैं गलत चालान 

 

Traffic Challan: कई बार ऐसा होता है हम ट्रैफिक नियमों को तोड़ते नहीं है और हमारे मोबाइल पर चालान का मैसेज आ जाता है। कई बार तकनीकी गलती या कमरे के खराबी के वजह से गलत चालान कट जाता है, इसके बाद हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

 जब गलत चालान कट जाता है तब लोग परेशान होते हैं और कई लोगों को तो गलत चालान रद्द करने का तरीका भी नहीं पता होता। आप चाहे तो आसानी से गलत चलन को रद्द कर सकते हैं। तो आईए देखते हैं इसका ऑनलाइन प्रक्रिया।

 

 गलत चालान के लिए ऑनलाइन करें शिकायत

 

 गलत ढंग से काटे गए चालान को ऑनलाइन रद्द कर सकते हैं। इसके लिए आपको ई चालान परिवहन आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यहां जाने के बाद आपको शिकायत करने के लिए कंप्लेंट का विकल्प चुनना होगा।

 

 कंप्लेंट करने के लिए आपको चालान नंबर गाड़ी नंबर मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद गलत चालान के सबूत गाड़ी की फोटो ट्रैफिक कैमरे की गलती आदि को अपलोड करना होगा और इसे सबमिट करना होगा इसके बाद आपको जवाब का इंतजार करना होगा। अगर आपकी शिकायत सही पाई जाती है तो आपके ट्रैफिक चालान को रद्द कर दिया जाएगा।

 

 आप अगर ऑफलाइन ट्रैफिक चालान को रद्द करना चाहते हैं तो नजदीकी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन जा सकते हैं यहां आपको चालान की कॉपी, गाड़ी के डॉक्यूमेंट पहचान पत्र आदि डॉक्यूमेंट लेकर जाना होगा और शिकायत दर्ज करना होगा। शिकायत दर्ज करके आप चलन को रद्द करवा सकते हैं।