Haryanaline_Logo

हांसी जिम संचालक की हत्या करने वाले 2 इनामी शूटर एनकाउंटर में ढेर, देर रात लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

तकरीबन 12 बजे इस बायपास पर पुलिस और शूटर की आमने-सामने भिड़त में दो इनामी बदमाश ढेर हो गए। 

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि यह संयुक्त ऑपरेशन दिल्ली स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की टीम की तरफ से किया गया था । 

 
"BahadurgarhEncounter ,LawrenceBishnoiGang ,HaryanaSTF ,DelhiSpecialCell ,Encounter ,BreakingNews ,HaryanaCrime,GangsterEncounter
Whatsapp-Group

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बता दे की देर रात बहादुरगढ़ का बलोर बाईपास गोलियों की आवाज से गूंज उठा। 

बता दे कि तकरीबन 12 बजे इस बायपास पर पुलिस और शूटर की आमने-सामने भिड़त में दो इनामी बदमाश ढेर हो गए। 

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि यह संयुक्त ऑपरेशन दिल्ली स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की टीम की तरफ से किया गया था । 


जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटर जिन पर तकरीबन एक-एक लाख रूपए का इनाम था। 

दोनों बदमाशों पर 12 से 13 राउंड चली फायरिंग के बाद दोनों की मौत हो गई। 

मारे गए इन बदमाशों की पहचान हिसार के टिब्बा दानाशेर निवासी प्रवेश और जाखोड़ खेड़ा निवासी हिमांशु के रूप में हुई है।।


 पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार बता दें कि दोनों बदमाश बहादुरगढ़ में थे और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे। 

जैसे ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो दिल्ली स्पेशल सेल और बहादुरगढ़ एसटीएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बलोर बाईपास पर घेराबंदी कर दी ,

बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से भी गोलियां चली और दोनों बदमाश ढेर हो गए। 

 वहीं इस जवाबी कार्रवाई के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्रारंभिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

वहीं इस आमने सामने कि लड़ाई में बदमाशों से टकराव में पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचाई
 

एसटीएफ के एसपी के अनुसार 
PunjabKesari

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि मारे गए दोनों बदमाश पिछले महीने हांसी में जिम संचालक की हत्या के मुख्य आरोपी थे और लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल थे।


 घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा करेगी।