Jind News: जींद में ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 महिलाओं की मौत, 2 हुए गंभीर रूप से घायल

Jind News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में देर रात ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे 352 A पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जींद से सोनीपत के बीच बने नेशनल हाईवे 352A पर हुए इस सड़क हादसे में कार में सवार चार लोगों में से दो की जान चली गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कर में दो महिलाओं सहित कुल चार लोग सवार थे। जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने अपनी निजी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया अस्पताल
जींद और सोनीपत के बीच में बने ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर हुए भयानक रोड एक्सीडेंट के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब गाड़ी के पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीण में बताया कि रोड एक्सीडेंट इतना भीषण था कि गाड़ी के परकच्छे उड़ गए। गाड़ी की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि इसमें सवार कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा होगा। लेकिन जब गाड़ी तोड़कर घायलों को बाहर निकल गया तो गाड़ी में सवार चार लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल होने के कारण दर्द से कराह रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत अपनी गाड़ी से घायलों को जींद के सार्वजनिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया।
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो व्यक्तियों को किया पीजीआई रोहतक रेफर
जींद जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। जींद जिले के बंबेवा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार में सवार चार लोगों का ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे 352A पर भयानक एक्सीडेंट होने के बाद आसपास के लोगों ने जींद स्थित सार्वजनिक अस्पताल में पहुंचाया। सार्वजनिक अस्पताल के डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा गंभीर रूप से घायल हुए 2 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सड़क हादसे में करने वाली दोनों महिलाएं गाजियाबाद की बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर हुई इस दुर्घटना की जांच में छूट गई है।