Haryanaline_Logo

Mahakumbh Mela Stampede LIVE Updates Today : देर रात महाकुंभ मेले में मची भगदड़, 14 लोगों की गई जानें, जानिए मोके के हालात 

Haryanaline: देर रात संगम घाट पर भगदड़ मची है. बताया जा रहा है कि लाखों की तादाद में श्रद्धालु मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ. हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है.
 
जानिए मोके के हालात
Whatsapp-Group

महाकुंभ 2025: भारत ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े महाकुंभ  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  देर रात संगम घाट पर भगदड़ मची है. बताया जा रहा है कि लाखों की तादाद में श्रद्धालु मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ. हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है.

वहीँ अभी अभी 14 लोगों के हताहत होने की खबरें भी आ रही है। घाट पर एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर (Green Corridor) बनाया गया. इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. भगदड़ में घायल कई लोगों को अस्पताल में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उनका इलाज चल रहा है। 


श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई 
अधिक जानकारी के लिए बता दे की फिलहाल के लिए महाकुंभ में श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है. शहर के बाहरी इलाकों में ही श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है.


 बता दे की अब महाकुंभ मेले में भीड़ डायवर्जन प्लान लागू हो गया है. मेले में अब नए श्रद्धालुओं की एंट्री (Entry of devotees) नहीं हो रही है. गाड़ियों और लोगों को शहर के बाहरी इलाकों में ही रोका जा रहा है. फिलहाल, स्थिति को नॉर्मल करने की कोशिश है.

अधिक जानकारी के लिए बता दे की महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हलचल है. पीएम मोदी के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( UP CM)  से फोन पर बात की है. उन्होंने महाकुंभ में हालात का जायजा लिया है। 

महाकुंभ मेले की ओएसडी आकांक्षा राणा ने मीडिया के सामने भगदड़ की जानकारी दी है. उन्होंने कहा संगम पर भीड़ का दबाव बढ़ने से यह घटना हुई है. हालांकि उनका दावा है कि कोई ज्यादा सीरियस नहीं है. लेकिन लगातार घायलों के आने का सिलसिला जारी है.